Ranveer Singh:यशराज बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में शुमार हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़े किस्से, जिसमें वह बटर चिकन बेचने से लेकर बादशाह खान तक को रिप्लेस करने पर मजबूर कर दिया गया। आइए जानते है इस आर्टिकल में।
अपने मस्तमौला अंदाज और अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर को लेकर माना जाता है कि वह एक आउटसाइडर हैं, इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में आने पर काफी स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन, ऐसा नहीं है।
रणवीर है एक्ट्रेस के दूर के रिश्तेदार:
रणवीर का 50 के दशक की अभिनेत्री चांद बर्क से बहुत करीबी नाता है। ये वही चांद बर्क हैं, जिन्हें राज कपूर ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। रणवीर सिंह इन्हीं चांद बर्क के पोते हैं। रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क ने 14 साल की उम्र में पंजाबी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
चांद बर्क एक शानदार डांसर भी थीं, इसलिए उन्हें ‘द डांसिंग लिलि ऑफ द पंजाब’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें हिंदी फिल्मों में लाने का श्रेय राज कपूर को जाता है।
रणवीर सिंह का सोनम कपूर से रिश्ता:
रणवीर सिंह का सोनम कपूर से भी खास कनेक्शन है। रणवीर के दादा सुंदर सिंह भवनानी सोनम कपूर की नानी यानी सुनीता कपूर की मां के भाई थे। जब रणवीर, अनिल कपूर की बेटी की शादी में शामिल हुए थे, उस समय इसका खुलासा हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करते हुए उन्होंने अपने नाम से भवनानी सरनेम हटा दिया।
रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को किया रिप्लेस:
बीते साल रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 का एलान किया गया था। निर्माता फरहान अख्तर की इस मूवी के पिछले दो भागों में शाह रुख खान बतौर डॉन नजर आए थे। ऐसे में अब डॉन 3 फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त में रणवीर ने किंग खान की जगह ले ली है।
हालांकि इसको लेकर रणवीर सिंह की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन कई मौके पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह शाह रुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की डॉन 3 साल 2025 के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
(साभार न्यूज़ वेबसाइट)