भारतीय सिनेमा प्रेमी और टीवी दर्शकों के लिए नीना गुप्ता कोई अपरिचित नाम नहीं है। वह 4 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही है। वह फिल्मों में जब सक्रिय थी तो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से प्यार कर बैठी और एक बेटी की बिन ब्याही मां बनी उसके बाद उनकी जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिला। आइए जानते हैं इस आर्टिकल मे।
नीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि नीना को करियर में सफलता गाने ‘चोली के पीछे क्या है से मिली’। इस गाने के बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं जैसे- दो यारों, मंडी, त्रिकाल, गांधी आदि। लेकिन इससे पहले नीना गुप्ता बहुत संघर्ष की।
जब नीना की लाइफ में आएं विवियन रिचर्ड्स:
नीना गुप्ता को वेस्टइंजीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था। ये बात उन दिनों की है जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत में मैच खेलने आई थी। उसी दौरान मुंबई में एक पार्टी के दौरान नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और कुछ साल बाद नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गईं।
नीना जानती थीं कि रिचर्ड्स से उनकी शादी नहीं हो पाएगी। इसके बावजूद नीना गुप्ता ने अपने दोस्तों और परिवार के खिलाफ जाकर विवियन की बेटी को जन्म दिया। साल 1989 में नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। हालांकि बेटी के जन्म के बाद विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता अलग हो गए।
नीना गुप्ता ने 50 की उम्र में शादी की:
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की दर्द भरी लव स्टोरी के बाद साल 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी कर ली, जोकि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इनकी शादी को अब करीब 13 साल हो चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं।
नीना गुप्ता फिर से एक्टिंग में व्यस्त:
इन दिनों ऐमजोन प्राइम पर वेव सीरीज “पंचायत” में नीना गुप्ता की अदाकारी की खूब सहारना की जा रही है। बता दें कि यह वेव सीरीज का तीसरा सीजन है। जिसमें नीना गुप्ता मंजू देवी का रोल निभा रही है ।
(साभार न्यूज़ वेबसाइट)